Skip to main content

Posts

BREAKING NEWS

CLICK HERE Talks with China held in 'cordial and peaceful' atmosphere: MEA

बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, डॉ दिनेश मिश्र अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण

  बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या,  डॉ दिनेश मिश्र   अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण  रायपुर । अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने कहा बस्तर में पिछले दिनों जादू टोने के शक में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई ग्रामीणों को अंधविश्वास में पड़ कर कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए. प्रताड़ित परिवार से मिलेंगे,ग्रामीणों को जागरूक करने जागरूकता अभियान को और बढ़ाया जाएगा डॉ दिनेश मिश्र ने बताया बस्तर  में जादू-टोना के शक में एक ग्रामीण को दो भाइयों ने मिलकर चाकू से गोदकर उसे बेरहमी से मार डाला. घटना बस्तर  के दरभा थाना क्षेत्र के पखनार गांव की है. जहां मंगलू मंडावी नमक व्यक्ति को . आरोपी उसी गाँव के दो भाई आयतु मड़कामी और सुखराम मड़कामी है. दोनों ने जादू टोने के शक में मंगलू मंडावी की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक़, दोनों भाइयों आयतु मड़कामी और सुखराम मड़कामी को शक था मंगलू मंडावी जादू टोना करता है. घटना के दिन मंगलू मृतक अपने घर के पास आम के पेड़ के नीचे बैठा था. तभी  दोनों आरोपी आये और जादू टोने को लेकर झगड़ने लगे. देखते देखते विवाद इतना बढ़...

दिशा समिति, सड़क सुरक्षा एवं जीवनदीप समिति की बैठकों में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिए विकास और जनसुविधाओं को लेकर अहम निर्देश

  दिशा समिति, सड़क सुरक्षा एवं जीवनदीप समिति की बैठकों में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिए विकास और जनसुविधाओं को लेकर अहम निर्देश बलौदाबाजार/रायपुर ।रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा), सड़क सुरक्षा समिति तथा जीवनदीप समिति की बैठक लेकर विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।  बैठक में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भीषण गर्मी को देखते हुए जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि , यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले के किसी भी क्षेत्र में पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार जिले में अपेक्षाकृत पेयजल संकट कम है, लेकिन गर्मी के मौसम को देखते हुए पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी शासकीय भवनों में शत-प्रतिशत रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश देते हुए जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को भी जल...

पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर राजधानी रायपुर के घड़ी चैक के पास कल सुबह 11 बजे बड़ा प्रदर्शन - विकास उपाध्याय

  पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर राजधानी रायपुर के घड़ी चैक के पास कल सुबह 11 बजे बड़ा प्रदर्शन - विकास उपाध्याय रायपुर । पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय के नेतृत्व में रायपुर लोकसभा के समस्त कांग्रेसजन कल दिनांक 15 मई 2026 को राजधानी रायपुर के घड़ी चौक, शहीद वीर नारायण सिंह काॅम्पलेक्स में स्थित भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के दफ्तर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत (मारा-मारी) को लेकर अनोखा प्रदर्शन करेगी।  उपाध्याय ने बताया कि राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीजल को लेकर आम जनता के बीच हलाहल मचा हुआ है लोग एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए घबरा रहे हैं पेट्रोल पंपों में घंटों लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है, मरीज परेशान है, व्यापार की स्थिति खराब हो रही है, छात्र परीक्षा देने जा रहे हैं उससे वंचित हो जा रहे हैं या समय पर नहीं पहुंच पा रहे है लेकिन बीजेपी सरकार मस्त नजर आ रही है जनता की तकलीफों से इनका कोई सरोकार नहीं है।

प्लास्टिक उद्योग में 10वीं 12वीं पास बच्चों के उज्जवल भविष्य का सुनहरा अवसर, डिप्लोमापोस्ट डिप्लोमा कर नौकरी की गारंटी

  प्लास्टिक उद्योग में 10वीं 12वीं पास बच्चों के उज्जवल भविष्य का सुनहरा अवसर, डिप्लोमा पोस्ट डिप्लोमा कर नौकरी की गारंटी रायपुर । "केंद्रीय पेट्रोल रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान"  रायपुर के भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। जहा विभिन्न डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश  के लिए आवदेन की अंतिम तिथि 30 मई है।सिपेट, रायपुर के प्रधान निदेशक एवं प्रमुख डॉ. आलोक साहू ने  बताया कि प्लास्टिक की उपयोगिता एवं विशिष्ट गुण के कारण पुरे विश्व में इसकी उत्पादन / मांग निरंतर बढाती जा रही है I हमारे देश में प्लास्टिककी प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष खपत करीब 15.5  किलोग्राम है वही विश्व में ये करीब 32 किलोग्राम हैI प्लास्टिक पैकेजिंग के अलावा ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, एग्रीकल्चर, मेडिकल, इंफ्रास्ट्रक्चर इत्यादि के क्षेत्र में बहुतायत से हो रहा है, जिसके फलस्वरूप प्लास्टिक उद्योगों का विकास भी तेजी से हो रहा है I छत्तीसगढ़ राज्य में भी बहुत से प्लास्टिक के उद्योग हैं और इन उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार , भारत सरकार से सहयोग से सरोना, रायपुर में...

विख्यात उद्योगपति और डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संस्थापक एवं चेयरमैन एमेरिटस दीनदयाल गुप्ता का निधन

 विख्यात उद्योगपति और डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संस्थापक एवं चेयरमैन एमेरिटस  दीनदयाल गुप्ता का निधन कोलकाता। होजरी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी, डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेडके संस्थापक और चेयरमैन एमेरिटस, विख्यात उद्योगपतिश्री दीनदयाल गुप्ता का कोलकाता में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण स्वर्गवास हो गया। उनका निधन कंपनी के साथ-साथ भारतीय होजरी और परिधान उद्योग के एक युग के अंत का प्रतीक है। एक दूरदर्शी नेता और कंपनी की उल्लेखनीय यात्रा के मार्गदर्शक रहे श्री दीनदयाल गुप्ता ने पांच दशकों से अधिक समय तक अटूट प्रतिबद्धता, दूरदर्शिता और अखंडता के साथ डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व में, कंपनी एक मामूली शुरुआत से विकसित होकर होजरी और परिधान क्षेत्र में भारत के अग्रणी निर्माताओं में से एक बन गई। उनके मार्गदर्शन में, डॉलर इंडस्ट्रीज ₹1700+ करोड़ से अधिक के बड़े व्यापारिक समूह के रूप में उभरी। हरियाणा के भिवानी जिले के मनहेरू गाँव में 13 सितंबर, 1937 को एक साधारण और बड़े परिवार में जन्मे श्री गुप्ता का जीवन दृढ़ता, जुझारूपन और बड़े सपने देखने की शक्ति का प्रमाण था। वर्ष 1...

8 वीं स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप राजिम मे

  8 वीं स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप राजिम मे रायपुर । छग पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन M एवं प्रोटीन हाउस राजिम के तत्वाधान में 8 वीं स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप महिला- पुरुष का आयोजन गवर्मेंट हाइर सेकेंडरी स्कूल नयापारा राजिम मे किया जा रहा है छग पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव मानिक ताम्रकार एवं प्रोटीन हाउस राजिम के डायरेक्टर निहाल जैन ने बताया कि फूल पावर लिफ्टिंग ओपन बैंच ओपन डेड लिफ्ट की प्रतियोगिता होगी इस प्रतियोगिता में चयनित पावर लिफ्टर रायपुर में आयोजित मिनी इंडिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप की प्रतियोगिता में भाग लेगी प्रतियोगिता अन एक्यूप्ड होगी प्रतियोगिता 8 मई को प्रारंभ हुई जो 9 मई को शाम 6 बजे समाप्त हुई। प्रतियोगिता में सब जूनियर जूनियर सीनियर मास्टर मेन एवं जूनियर सीनियर महिला को 15000 रुपए कैश अवार्ड एवं बिग कप से सम्मानित किया गया । खाना निशुल्क रहा।

हज़रत चांद शाह वली का उर्स पाक ; कुल शरीफ की फातिहा में मांगी देश में अमन और खुशहाली की दुआ , कव्वाली ने बांधा समा

  हज़रत चांद शाह वली का उर्स पाक ;  कुल शरीफ की फातिहा में  मांगी देश में अमन और खुशहाली की दुआ   , कव्वाली ने बांधा समा  रायपुर। हज़रत सैयद चांद शाह वली रहमतुल्लाह अलैह  तीन मजार का सालाना  उर्स पाक इन दिनों धूमधाम से मनाया जा रहा है। उर्स पाक की शुरूआत में शाही चादर संदल मजार से   निकाला गया  जो शहर का गश्त करता हुआ आस्ताने पहुंचा जहा चादर  पोशी की रस्म अदा कर दुआ खैर की गई ।  आस्ताने में मौलाना तौकीर जिया जामई ने तकरीर पेश करते हुए कहा कि जिस स्थान पर खुदा की हम्द सना होती है वहां फरिश्ते आते हैं। खुदा की नजर अपने नेक बंदो पर हमेशा रहती है। इसलिए लोगो को नेक आमाल करना चाहिए जिससे दीन और दुनिया सवर जाए। वहीं शहर काजी मौलाना कारी इमरान ने कहा की इंसान को हमेशा सब्र करना चाहिए।  गुनाह से बचना चाहिए। नेक अमल के साथ सभी से अच्छे खुलूस से पेश आना चाहिए। इसके लिए गुरु का सानिध्य भी होना जरूरी है जिससे सही दिशा में इंसान का विकास हो और वो बुरे कार्यों से बचा रहे।,आस्ताने में अब्बास कादरी  ग्रुप ने शानदार नात  पेश...

CLICK HERE Nitish Kumar's Stand On Citizens' List? Government Order Gives A Clue